Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Commonwealth Games 2018: एयर राइफल में तेजस्विनी सावंत ने जीता गोल्ड, अंजुम ने किया सिल्वर पर कब्जा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में तेस्वीनी सावंत ने गोल्ड जीता है और अंजुम मुदगिल ने सिलवर मेडल जीता है। इन दोनों ने ये मेडल महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता में जीता है।

Commonwealth Games 2018: एयर राइफल में तेजस्विनी सावंत ने जीता गोल्ड, अंजुम ने किया सिल्वर पर कब्जा
X

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में तेस्वीनी सावंत ने गोल्ड जीता है और अंजुम मुदगिल ने सिलवर मेडल जीता है। इन दोनों ने ये मेडल महिलाओं की 50 मीटर राइफल प्रतियोगिता में जीता है।

तेजस्विनी सावंत ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा बरकरार रखते हुए महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में खेलों का नया रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता जबकि अंजुम मुद्गल को रजत पदक मिला।

तेजस्विनी ने बनाया रिकॉर्ड

सैंतीस साल की तेजस्विनी ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकार्ड बनाते हुए फाइनल में 457.9 स्कोर किया जबकि मुद्गल का स्कोर 455.7 रहा। इससे पहले रिकार्ड सिंगापुर की जासमीन सेर के नाम था जिसने ग्लास्गो में 449.1 स्कोर किया था। स्काटलैंड का सियोनेड मैकिनटोष को कांस्य पदक मिला ।

तेजस्विनी का यह सातवां राष्ट्रमंडल पदक है जिसने 2006 में दो स्वर्ण जीते थे। इससे पहले 2010 में दो रजत और एक कांस्य जीता था जबकि मौजूदा खेलों में कल 50 मीटर राइफल प्रोन में रजत पदक जीता।

मुद्गल ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया

दूसरी ओर मुद्गल पहली बार इन खेलों में भाग ले रही है और उसका यह पहला पदक है। वह प्रोन में 16वें स्थान पर रही थी। क्वालीफिकेशन में मुद्गल ने राष्ट्रमंडल क्वालीफाइंग रिकार्ड तोड़ते हुए 589 (नीलिंग में 196, प्रोन में 199 और स्टैंडिंग में 194) स्कोर किया था।

वहीं तेजस्विनी 582 (194,196,192) तीसरे स्थान पर रही थी। कोल्हापूर की तेजस्विनी ने इससे पहले 2010 में म्युनिख विश्व चैम्पियनशिप में 50 मीटर राइफल प्रोन में विश्व रिकार्ड की बराबरी की थी।

मुद्गल ISFF में जीता था रजत पदक

वहीं चंडीगढ की मुद्गल ने पिछले महीने मैक्सिको में आईएसएसएफ विश्व कप में रजत पदक जीता था। जीत के बाद तेजस्विनी ने कहा कि मेलबर्न में मैने एयर राइफल व्यक्तिगत और पेयर्स में स्वर्ण पदक जीता था। यह मेरा चौथा राष्ट्रमंडल स्वर्ण है और मैं बहुत खुश हूं। आज मेरी सारी स्पर्धायें खत्म हो गई तो अब जीत का जश्न मनायेंगे।

भारत ने अब तक जीते 34 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत का प्रदर्शन शानदार हो रहा है। निशानेबाजी और वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों अन्य खेल के मुकाबले अधिक मेडल जीते है। भारत ने अब तक कुल 34 मेडल जीते हैं, जिनमें 16 गोल्ड, 8 सिलवर और 10 ब्रॉन्ड मेडल शामिल है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story