Commonwealth Games 2018: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में अब संजीता चानू बनी टॉप

कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में भारत ने दूसरा गोल्ड अपने नाम कर लिया है। दूसरा गोल्ड भी वेटलिफ्टिंग में ही मिला है। ये गोल्ड भारतयी खिलाड़ी संजिता चानू ने दिलाया है।
इसे भी पढ़ेंः CWG 2018: वेटलिफ्टर गुरुराजा के रजत पदक जीतने पर कैप्टन अभिमन्यु ने दी बधाई
संजीता चानू ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत को इन खेलों में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। संजीता चानू ने शानदार प्रदर्शन किया और महिलाओं के 53 किलोग्राम वजन की प्रतिस्पर्धा में भारत की झोली में एक और गोल्ड डाला।
चानू ने स्नैच में 84 किलोग्राम का भार उठाया और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 108 किलोग्राम का भार उठाया। चानू ने 192 का कुल स्कोर बनाया जिससे उन्होंने भारत को दूसरा को दिलाया।
राज्यवर्धन सिंह राठौर ने दी बधाई
भारत के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने संजिता चानू को ट्विटर पर बधाई दी है। राठौर ने ट्विटर पर लिखा कि दो हमेशा एक आकर्षण है! आज सुबह की कितनी अच्छी शुरुआत हुई है।
राठौर ने आगे लिखा कि खुमुकैम संजीता चानू को बधाई हो, आपने विजेता होने के अपने उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड को बनाए रखा। 2014 के ग्लासगो में गोल्ड जीतने के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 भी गोल्ड जीता। हमें आप पर गर्व है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App