Commonwealth Games 2018: सिंधु को हराकर साइना ने मारी बाजी, जीता एक और गोल्ड, भारत को मिले 26 गोल्ड मेडल

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 13वें कॉमनवेल्थ गेम्स के अंतिम दिन बेडमिंटन के सिंगल्स के फाइनल में भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के बीच हुए रोमांचक मैच में सिंधु हार गईं।
महिला सिंगल्स के फाइनल में साइना ने सीधे गेमों में सिंधु को 21-18, 23-21 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला कांटे का रहा और 56 मिनट तक चला।
Saina Nehwal clinches gold in Badminton women's singles beating PV Sindhu. India's medal tally goes up to 62. #CommonwealthGames2018 pic.twitter.com/As6gdxSWfR
— ANI (@ANI) April 15, 2018
फिलहाल सिंधु को सिल्वर मेडल मिला है और कॉमनवेल्थ गेम्स में साइना का ये दूसरा गोल्ड है। साल 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। इसके साथ ही भारत ने 26वें गोल्ड अपने नाम कर लिए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App