पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन की कुछ खास बातें
स्पेन की कैरोलिना मारिन एक बेहतरीन फ्लेमेंको डांसर हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Aug 2016 4:03 PM GMT
नई दिल्ली. रियो ओलिंपिक में भारत की नजर सोने पर थी, हालांकि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और गोल्ड मैडल के बीच स्पैनिश खिलाड़ी कैरोलिना मारिन दीवार बन गईं। कैरोलिना दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी हैं और इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए मारिन ने लंदन ओलिंपिक की विजेता ली जुईरेई को सेमीफाइनल में शिकस्त दी। ली चीन की खिलाड़ी हैं।
स्पेन की मारिन एक बेहतरीन फ्लेमेंको डांसर हैं। यह स्पेन का पारंपरिक नृत्य है। इस नृत्य में पैरों का मूवमेंट बहुत तेज होता है, जिसका फायदा मारिन अपने खेल में भी उठाती हैं। इसके चलते उन्हें पोजिशन और जगह बदलने में अन्य खिलाड़ियों की तुलना में अधिक आसानी होती है।
मारिन और पीवी सिंधु इससे पहले सात बार एक दूसरे से भिड़ चुकी हैं। इनमें से चार मैचों में मारिन ने जीत दर्ज की है। इस लिहाज से फाइनल मुकाबले में उनका ही पलड़ा भारी माना जा रहा था। मारिन साल 2014 और 2015 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप अपने नाम कर चुकी हैं। साल 2014 के विश्व चैम्पियनशिप फाइनल में मारिन ने चीन की ली जुईरेई को और 2015 के फाइनल में भारत की साइना नेहवाल को शिकस्त दी थी।
साल 2014 में जब मारिन पहली बार विश्व चैम्पियन बनी तब वह महज 21 साल की थीं और ऐसा करने वाली वह सबसे युवा यूरोपियन खिलाड़ी बनी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story