मुंबई में पार्टी कर रहे थे क्रिस गेल, पड़ोसियों ने पुलिस से कर दी शिकायत, जानें फिर क्या हुआ
वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा पार्टी करने और अपने मजाकिया स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं। इन दिनों क्रिस गेल एक ऐड शूट के सिलसिले में मुंबई में हैं।

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के अलावा पार्टी करने और अपने मजाकिया स्वभाव के लिए भी जाने जाते हैं।इन दिनों क्रिस गेल एक ऐड शूट के सिलसिले में मुंबई में हैं।
इसी दौरान बुधवार आधी रात को वह यहां एक बार में तेज म्यूजिक की धुन पर डांस कर रहे थे। लेकिन आसपास रहने वाले लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस से उनकी शिकायत कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेल को वहां से जाने के लिए कहा।
इसे भी पढ़ें: पिछले 20 वर्षों में क्रिकेट के वह 5 खास पल, जिसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया
View this post on InstagramGreatFull - ThankFull - I Love India!! 🙏🏿 #MumbaiMerijaan #OfficerGayle 😊
A post shared by KingGayle 👑 (@chrisgayle333) on
पुलिस गेल को एस्कॉर्ट कर उनके होटल ले गई। इस बीच उन्होंने पुलिस वालों के साथ फोटो भी खिंचवाई। हालांकि दूसरे दिन खुद क्रिस गेल ने मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर को फोन कर अपनी गलती मानते हुए सॉरी बोला।
गेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- भारत के लॉ के लिए रिस्पेक्ट। क्लब को लॉक कर लिया गया है। साथ ही पुलिस से हाथ मिलाने वाली तस्वीर पर उन्होने लिखा- कानून की हमेशा जीत होती है। क्लब को पार्टी के लिए थोड़ा टाइम और मिल चुका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- भारत वेस्टइंडीज वनडे सीरीज 2018 वेस्टइंडीज क्रिस गेल मुंबई पुलिस विराट कोहली क्रिस गेल पार्टी India vs West Indies ODI Series 2018 West Indies Chris Gayle Mumbai Police Virat Kohli Chris Gayle Party chris gayle late night party ind vs wi cricket india vs west indies india vs west indies 2018 ms dhoni india west indies viral image viral twe