एमएस धोनी और विराट कोहली के रिश्ते पर मुख्य चयनकर्ता MSK प्रसाद का चौंकाने वाला बयान
भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि एमएस धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। धोनी वापस फॉर्म में हैं और एमएसके प्रसाद इस बात से खुश हैं कि उन्होंने पूर्व कप्तान को वापस लेने का फैसला किया था। साथ ही उन्होंने एमएस धोनी और विराट कोहली के रिश्ते पर भी बयान दिया है।

MS Dhoni MSK Prasad
भारत के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि एमएस धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। धोनी वापस फॉर्म में हैं और एमएसके प्रसाद इस बात से खुश हैं कि उन्होंने पूर्व कप्तान को वापस लेने का फैसला किया था।
साल 2018 में धोनी पर सवाल उठाए गए थे जब उन्होंने बल्ले के साथ संघर्ष किया था। हालांकि धोनी 2019 में जबरदस्त फॉर्म में हैं। एमएसके प्रसाद ने कहा कि मैं माही को रन बनाते देखकर और ऑस्ट्रेलिया में उनकी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीतने पर बेहद खुश हूं।
मैंने हमेशा यह भी कहा है कि वह अभी भी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। इसके अलावा वह बेहद अनुभवी हैं और कठिन स्थितियों में टीम को संभालना बखूबी जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि विराट और माही के बीच की शानदार केमिस्ट्री टीम की मदद करने वाली है और मैं खुले तौर पर कह सकता हूं कि वे एक-दूसरे के लिए बहुत सम्मान रखते हैं।
बता दें कि धोनी पिछले साल 20 पारियों में केवल 275 रन ही बना सके और इस दौरान उन्होंने 2004 में अपनी डेब्यू के बाद से एक कैलेंडर वर्ष में अपनी सबसे खराब औसत और स्ट्राइक रेट दर्ज की। हालांकि इसके बाद धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में तीन अर्धशतक लगाए। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने तीन मैचों में 193 रन बनाए। इसके बाद उन्हें मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 48 रनों की तेज पारी खेली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App