IND vs SL: चेतेश्वर पुजारा ने हासिल की यह बड़ी उपलब्धि, कोहली को पीछे छोड़ा
भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला जा रहा है।
भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा तीसरे और आखिरी टेस्ट के चौथे दिन 2017 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
पुजारा मंगलवार को दूसरी पारी में 7 रन बनाते ही दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डीन एल्गर को पीछे छोड़ दिया।
इसे भी पढ़े: IND vs SL: मुरली विजय और शमी को मैदान पर आई सांस लेने में परेशानी, देखें VIDEO
एल्गर (1097 रन) इस साल सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर चल रहे थे।
पुजारा ने मंगलवार को दूसरी पारी में 49 रन की पारी खेली और अब इस साल उनके नाम 11 टेस्ट में 67.05 की औसत से 1140 रन दर्ज हो गए हैं।
इस साल पुजारा और एल्गर के अलावा श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने और भारतीय कप्तान विराट कोहली 1000 के क्लब में शामिल हो चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App