चेल्सी ने जीता इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब

चेल्सी ने जीता इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब
X
पिछले तीन सीजन में यह चेल्सी का दूसरा खिताब है।

शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबले में चेल्सी ने वेस्ट ब्रामविक को हराकर इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीत लिया है। चेल्सी ने ब्रामविक को 1-0 से हराते हुए पांचवां लीग खिताब हासिल किया।

इस मैच में केवल एक ही गोल हो सका वह भी चेल्सी की तरफ से। चेल्सी की तरफ से स्थानापन्न खिलाड़ी मिकी बेट्सहुआई के द्वारा किया यह गोल निर्णायक साबित हुआ। इस निर्णायक गोल से चेल्सी पांचवां लीग खिताब हासिल करने में कामयाब रहा। पिछले तीन सीजन में यह चेल्सी का दूसरा खिताब है।

जबकि पिछले सीजन में टाटेनहम ने यह खिताब अपने नाम किया था। इसके पहले चेल्सी ने 2014-15 में यह खिताब अपने नाम किया था। चेल्सी ने ईपीएल तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज टाटेनहम हाट्सपर पर 10 अंकों की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story