प्रियंका चोपड़ा को विराट, धोनी और रैना लगते हैं हॉट, लेकिन इस खिलाड़ी के साथ डेट पर जाना चाहती है
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटरों के बारे में कई खुलासे की है। उन्होंने विराट, धोनी और रैना को हॉट बताया जबकि इस खिलाड़ी को डेट करना चाहती है।

क्रिकेट और बॉलीवुड में एक खास रिश्ता रहा है दोनों ही एक दूसरे के बिना खुद को खालीपन महसूस करते हैं। क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ हमेशा अफेयर की ख़बरें उड़ती ही रहती है। जब क्रिकेट मैच हो रहा होता है तब ये अभिनेत्रियां अपनी-अपनी टीम को चीयर करती हुई नजर आती है।
अब बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने फेवरेट क्रिकेटरों के बारे में कई खुलासे की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में विराट कोहली, युवराज सिंह को बेहद आकर्षक इंसान कहा हालांकि उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के साथ डेट पर जाने की इच्छा जाहिर की।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी और सुरेश रैना को बेहद ही सरल और अच्छा इंसान बताया। साथ ही कहा अच्छे इंसान के साथ अच्छा व्यक्तित्व ही उनकी पहचान है। प्रियंका ने सचिन तेंदुलकर के साथ डेट पर जाने की इच्छा जताने के बाद कहा कैसे एक खिलाड़ी के तौर पर सचिन ने क्रिकेट को असली मुकाम तक पहुँचाने में मदद की है।
बता दें कि क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की दुनिया में कई ऐसे यादगार रिकॉर्ड बनाए जिसको तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपना ही होगा। उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट में 100 शतक और तीस हजार से ज्यादा रन बनाने के अलावे कई और असंभव रिकॉर्ड बनाए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App