Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

वीरेन्द्र सहवाग: 2 गेंदों पर 21 रन ठोकने वाला दुनिया का इकलौता बल्लेबाज, जानें कैसे हुआ ये कारनामा

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर नई दिल्ली में हुआ था। वीरू 2 गेंदों पर 21 रन ठोकने वाला दुनिया का इकलौता बल्लेबाज है।

वीरेन्द्र सहवाग: 2 गेंदों पर 21 रन ठोकने वाला दुनिया का इकलौता बल्लेबाज, जानें कैसे हुआ ये कारनामा
X

विश्व क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजो में से एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग का जन्म 20 अक्टूबर 1978 को अनाज व्यापारी के घर नई दिल्ली में हुआ था। सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे आक्रामक सलामी बल्लेबाज के तौर पर होती है।

सहवाग दुनिया का इकलौता बल्लेबाज है जिसने मात्र 2 गेंदों पर ही 21 रन ठोका। यह सुनकर आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि 2 गेंदों पर 21 रन कैसे बन सकते है तो चलिए हम आपको आगे बता रहे हैं कैसे हुआ था यह अनोखा कारनामा।

इसे भी पढ़ें: दुनिया के पांच देशों के खिलाफ 100+ वनडे खेलने वाली पहली टीम भारत, जीतने में दूसरे नंबर पर, हारने में नंबर-1

इस तरह बने 2 गेंदों पर 21 रन

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए इस मैच में 11वां ओवर राणा नावेद उल हसन फेंकने आए। इस ओवर की पहली गेंद नो बॉल थी और सहवाग ने चौका जड़ दिया अगली गेंद भी नो बॉल थी और सहवाग ने उस पर भी चौका लगा दिया।

इस तरह से बिना कोई गेंद के सहवाग 10 रन बना चुके थे। अगली गेंद फिर नो बॉल हुई अब बिना कोई गेंद के 11 रन बन चुके थे। राणा की अगली गेंद फिर नो बॉल थी और सहवाग ने फिर से एक चौका लगाया।

अबतक बिना किसी गेंद के 16 रन बन चुके थे अगली गेंद फिर से नो बॉल थी और इस पर कोई रन नहीं बना। इस तरह सहवाग ने राणा नावेद के इस ओवर की 1 गेंद में 17 रन ठोक दिए थे। अगली गेंद पर सहवाग ने फिर चौका जड़ दिया। और इस तरह से दो गेंदों पर 21 रन बन गए।

वीरेंद्र सहवाग का क्रिकेट करियर

वीरेंद्र सहवाग भारत की ओर से 104 टेस्ट मैचों में 47.34 के औसत और 82.34 के स्ट्राइक रेट से 8586 रन बनाए हैं। वहीं 251 वनडे मैचों में 35.05 की औसत और 104.33 के स्ट्राइक रेट से 8273 रन बनाए हैं।

वीरेंद्र सहवाग ने छह दोहरे शतक लगाए हैं। वीरेंद्र सहवाग के नाम टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 32 अर्धशतक दर्ज हैं जबकि वनडे क्रिकेट में उन्होंने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए हैं। सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक भी लगाए हैं। वीरू के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 से भी अधिक रन दर्ज है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story