Birthday Special: दीपिका, असिन सहित इन लड़कियों के साथ रहा है धोनी का अफेयर, इस अभिनेत्री ने अवैध संबंध का भी किया दावा
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दी हैं। उनकी गिनती भारत के सफलतम कप्तानों में होती है। खेल के साथ ही धोनी का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की खबरें भी आती रही। आइयें आगे जानते है धोनी का कितनी लड़कियों के साथ अफेयर रह चुका है।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान दी हैं। उनकी गिनती भारत के सफलतम कप्तानों में होती है। धोनी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना बस एक सपना बनकर रह जाता है।
कुछ सालों पहले 300 रुपये के लिए काम करने वाले धोनी आज करोड़ों की कमाई करते हैं। खेल के साथ ही धोनी का कई अभिनेत्रियों के साथ अफेयर की खबरें भी आती रही। आइयें आगे जानते है धोनी का कितनी लड़कियों के साथ अफेयर रह चुका है।
इसे भी पढ़े: धोनी की अनसुनी कहानी, ना कभी सुनी होगी ना पढ़ी होगी, जानें कैसे टिकट कलेक्टर से भारत की धड़कन बन गए माही
प्रियंका के साथ हुआ था पहला प्यार
धोनी जब 20 साल के थे और भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस समय वह प्रियंका नाम की लड़की के साथ रिलेशन में थे। दोनों के बीच प्यार इतना गहरा हो गया था कि वह शादी के बंधन में भी बंधने वाले थे हालांकि उसी समय धोनी का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया।
फिर धोनी भारत के लिए क्रिकेट खेलने में व्यस्त हो गए। फिर कुछ दिनों के बाद खबर आई कि प्रियंका की कार का एक्सीडेंट हो गया है, वह अस्पताल में अपनी ज़िन्दगी से जूझती रहीं। आखिर में प्रियंका की मौत हो गई। इस घटना के बाद धोनी अंदर से एकदम टूट चुके थे।
प्रियंका के बाद दीपिका के प्यार में हुए पागल
प्रियंका की मौत के बाद कई सालों तक धोनी के लाइफ में कोई लड़की नहीं आई। जब चर्चाए होने लगी कि धोनी की लाइफ में क्यों कोई नहीं है। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ उनका नाम जुड़ा। एक इवेंट के दौरान धोनी ने भी इस बात को स्वीकार किया कि वह दीपिका के बहुत बड़े फैन हैं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला इन दोनों के बीच में युवराज के आने से इस रिश्ते का अंत हो गया।
राय लक्ष्मी संग अफेयर की खबर
दीपिका पादुकोण के साथ अफेयर के बाद धोनी का नाम तमिल की अभिनेत्री राय लक्ष्मी के साथ भी जुड़ा. एक कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी ने अपने रिलेशनशिप को कबूल करते हुए कहा था कि हम करीब एक साल कम वक्त के लिए रिलेशनशिप में थे। इस दौरान हम दोनों कभी सीरियस नहीं हुए और ना ही शादी को लेकर कभी कोई बात की।
असिन से भी हुई आंखें चार
लक्ष्मी राय के बाद धोनी का नाम साउथ की फेमस अभिनेत्री आसिन के साथ भी जुड़ा। धोनी और आसिन कई मौकों पर एक साथ देखे गये थे। यहीं नहीं 2010 के आईपीएल सीजन के सेमीफाइनल के दिन आसिन के फ्लैट पर धोनी पकडे गए थे। बाकी अफेयर्स की तरह यह भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला साक्षी के आने के बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App