ये थे भारत ही नहीं एशिया के पहले शतकवीर, अबतक लग चुके हैं इतने शतक, जानें रोचक बातें
भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक टीम इंडिया की ओर से 81 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर 51 टेस्ट शतक के साथ विश्व क्रिकेट में नंबर एक पर हैं।

भारतीय टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अब तक टीम इंडिया की ओर से 81 बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। अब तक भारत की ओर से 496 शतक लग चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर 51 टेस्ट शतक के साथ विश्व क्रिकेट में नंबर एक पर हैं।
हालांकि भारत की ओर से पहला शतक लाला अमरनाथ ने लगाया था। उन्होंने यह शतक अपने डेब्यू टेस्ट में लगाया था। आज 11 सितंबर (मंगलवार) को लाला की 107वीं जयंती है।
इसे भी पढ़ें: ENGvIND: 5वें टेस्ट में टीम इंडिया हार से सात कदम दूर, राहुल बेड़ा पार लगा पाएंगे?
लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के भी पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक शतक मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ 17 दिसंबर 1933 को लगाया था। इस पारी के दौरान उन्होंने दूसरी पारी में 118 रन बनाए थे।
लाला अमरनाथ का जन्म 11 सितंबर 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। 5 अगस्त 2000 को 88 साल की उम्र में दिल्ली में उनका निधन हुआ था।
लाला अमरनाथ के बारें में रोचक बातें
लाला अमरनाथ भारतीय क्रिकेट के स्वतंत्र भारत के पहले कप्तान बने और उनकी कप्तानी में ही भारत ने 1952-53 में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीत सका था। उन्होंने यह कारनामा पाकिस्तान को 2-1 से हराकर किया था।
This Day That Year: 11th September 1911, Lala Amarnath was born.
— BCCI (@BCCI) September 11, 2018
He was the first cricketer to score a Test ton on debut for India in 1933. Under his leadership, India won their first ever Test series vs Pakistan 2-1 in 1952 in Delhi.
He passed away in 2000 at the age of 88. pic.twitter.com/wCquNtdEJx
सबसे दिलचस्प बात यह है कि लाला अमरनाथ का पहला शतक की उनके करियर का एकमात्र शतक साबित हुआ। उन्होंने अपने करियर में 24 टेस्ट मैच मैचों में 878 रन बनाए और 45 विकेट लिए।
इतना ही नहीं उनके बेटे सुरिंदर और मोहिंदर अमरनाथ भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेले। अमरनाथ परिवार ने कुल मिलाकर 13 टेस्ट शतक लगाए. जिसमें लाला के एक शतक के अलावा मोहिंदर ने 11 और सुरिंदर ने एक टेस्ट शतक (124 रन) लगाया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App