फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ा झटका, रोनाल्डो को हुई 2 साल की जेल
फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को स्पेन की कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। उन्हें यह सजा टैक्स की चोरी करने पर मिली है। कोर्ट ने उनके ऊपर भारी जुर्माना भी लगाया है।

इस समय पूरा विश्व फुटबॉल की दीवानगी में डूबा हुआ है। रूस में चल रहे फुटबॉल विश्व कप 2018 की दीवानगी लोगों के सिर छायी हुई है। ऐसे मौके पर फुटबॉल प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर और फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो को बड़ा झटका लगा है।
फीफा विश्व कप में अपने पहले मैच का इंतजार कर रहे रोनाल्डो को 2 साल की सजा हुई है। उनको यह सजा उनके पहले मैच से एक दिन पहले हुई है। रोनाल्डो को स्पेन में टैक्स चोरी के मामले में यह सजा हुई है। कोर्ट ने उन्हें सजा के अलावा 150 करोड़ रूपए का जुर्माना भी लगाया है।
पुर्तगाली स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो को स्पेन की कोर्ट ने 14.7 मिलियन यूरो टैक्स की चोरी करने के आरोप में यह सजा दी है। पहले तो रोनाल्डो ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपो को खारिज कर दिया था लेकिन पिछले साल ही रोनाल्डो ने सरकार को 12.9 मिलियन पाउंड देने की बात कही थी। वहां की सरकार ने रोनाल्डो की इस बात को खारिज कर दिया था।
आपको बता दे कि रोनाल्डो का मैच एक दिन बाद ही स्पेन से होना है। यह मैच काफी अहम माना जा रहा है। रोनाल्डो के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। रोनाल्डो को यह राहत स्पेन के कानून की वजह से मिली है।
दरअसल, स्पेन में यह कानून है अगर पहली सजा 2 साल की सुनाई गई है तो वहां की सरकार उस सजा को प्रोबेशन के तौर पर सीमित कर देती है। अब देखना यह होगा कि इस सजा का असर रोनाल्डो के खेल पर कितना पड़गा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App