IND vs SA: भारतीय क्रिकेटरों की बीवियों और गर्लफ्रेंड की जिम्मेदारी नहीं लेगा BCCI
कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में प्रशासकों की समिति (सीओए) को एक प्रस्ताव भेजा था।

भारतीय टीम के क्रिकेटरों के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि आगे से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया के क्रिकेटरों की बीवियों और गर्लफ्रेंड के लिए किसी भी दौरे पर कोई इंतेजाम नहीं करेगा।
इसका मतलब है कि क्रिकेटरों को आगे से किसी भी दौरे पर अपनी बीवियों की जिम्मेदारी खुद उठानी पड़ेगी। दरअसल, कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस संबंध में प्रशासकों की समिति (सीओए) को एक प्रस्ताव भेजा था।
इसे भी पढ़े: IND vs SA: विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने धोनी समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा
उसमें बोर्ड ने क्रिकेटरों की पत्नियों व गर्लफ्रेंड्स के लिए दौरे पर अलग से एक मैनेजर नियुक्त करने की मांग की थी। लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए साफ़ कर दिया कि टीम में एक मैनेजर के होते हुए दूसरे मैनेजर की कोई आवश्यकता नहीं हैं।
बता दें कि भारतीय टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। कप्तान विराट के अलावा रोहित शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार की पत्नियां भी उनके साथ गई हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App