Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

साइना नेहवाल इस दिग्गज खिलाड़ी से करेंगी शादी, दस साल तक छिपाया प्यार, देखें तस्वीरें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी स्टार साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना दिसंबर 2018 में शादी के बंधन में बंधेंगी।

साइना नेहवाल इस दिग्गज खिलाड़ी से करेंगी शादी, दस साल तक छिपाया प्यार, देखें तस्वीरें
X

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी स्टार साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना दिसंबर 2018 में बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 16 दिसंबर को साइना शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। हालांकि जानकारी ये है कि शादी का जश्न 21 दिसंबर को एक बड़े रिसेप्शन पार्टी में सेलिब्रेट किया होगा।

इसे भी पढ़ें: Asia Cup 2018: पाकिस्तान को रौंदकर बांग्लादेश फाइनल में, अब भारत से होगी भिड़ंत

View this post on Instagram

#internationalyogaday2018 👍👍

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) on

View this post on Instagram

Lunch 🥗 🥗.... ☺️☺️

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) on

साइना और कश्यप के प्यार के चर्चे पिछले कई सालों से गाहे-बगाहे होते रहे हैं। हालांकि पी कश्यप ने कई बार यह बात स्वीकार की कि वो और साइना सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं और प्रैक्टिस पार्टनर हैं।

दोनों के इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार यह बातें उठीं कि साइना कश्यप को को डेट कर रही हैं। लेकिन अपने रिश्ते के प्रति सजगता के कारण आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा। बता दें कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story