भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत बने दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी, अब CWG 2018 के गोल्ड पर नजर

भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत बने दुनिया के नंबर 1 बैडमिंटन खिलाड़ी, अब CWG 2018 के गोल्ड पर नजर
X
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए है। गुरुवार को बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने ताजा रेंकिंग जारी की जिसमें श्रीकांत 76,895 अंको के साथ दुनिया के नबंर वन खिलाड़ी बन गए हैं।

25 वर्षीय भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बन गए है। आपको बता दें कि गुरुवार को बैंडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने ताजा रेंकिंग जारी की है। जिसमें श्रीकांत 76,895 अंको के साथ बैंडमिटन वर्ल्ड फेडरेशन में पहला स्थान पर रखा गया है।

गौरतलब है कि श्रीकांत डेनमार्क के विक्टर एलेक्शन को हटाकर यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि श्रीकांत यह मुकाम पिछले साल ही हासिल कर लेते लेकिन चोटिल होने की वजह से वह कुछ मैचों में हिस्सा नहीं ले पाए और जिस कारण वह दुनिया के नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी बनने से चूक गए थे।

ये भी पढ़ेःCWG 2018 : कॉमनवेल्थ खेल में भारत का स्वर्णिम सफर जारी, सुशील-राहुल को गोल्ड, बबीता को रजत और किरण को ब्रॉन्ज

आपको बता दें कि श्रीकांत इस समय गोल्ड कोस्ट में आयोजित 21वें राष्ट्रय मंडल खेलों में भाग ले रहे है। श्रीकांत ने गुरुवार को 21वें राष्ट्रय मंडल खेलों में बैडमिंटन के पुरुष एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं।

इसके साथ ही भारतीय बैडमिंटन टीम ने भी इन राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। पिछले तीन बार की डिफेंडिंग चैम्पियन टीम मलेशिया को फाइनल में 3-1 से हराकर भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए मैच अपने नाम किया था। ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बैडमिंटन टीम के खाते में स्वर्ण पदक आया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story