Photos: साइना नेहवाल ने इस खिलाड़ी से रिश्ते की बात मानी, कहा- अब शादी का सही वक्त आ गया

Photos: साइना नेहवाल ने इस खिलाड़ी से रिश्ते की बात मानी, कहा- अब शादी का सही वक्त आ गया
X
स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 10 साल के लंबे समय के रिलेशनशिप को काफी काफी समय तक छुपाए रखा था लेकिन अब वह इस रिश्ते पर खुलकर बात कर रही है।

हाल ही में स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने 10 साल के लंबे समय के रिलेशनशिप के बाद खिलाड़ी पी.कश्यप से इस साल के अंत में शादी करने का फैसला किया। हालांकि साइना ने इस बात को काफी काफी समय तक छुपाए रखा था लेकिन अब वह इस रिश्ते पर खुलकर बात कर रही है।

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत के दौरान साइना ने कहा कि यह वक्त शादी करने के लिए सबसे सही है इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया। साइना ने कहा कि 16 दिसंबर उनके व्यस्त कैलंडर का इकलौता ऐसा दिन है जिस दिन वह बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप से शादी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की वनडे और T-20 टीम का ऐलान, क्रिस गेल ने भारत आने से किया इनकार!

View this post on Instagram

Lunch 🥗 🥗.... ☺️☺️

A post shared by SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) on

उनका कहना है कि वह 20 दिसंबर से प्रीमियर बैडमिंटन लीग में व्यस्त हो जाएंगी और उसके बाद तोक्यो गेम्स के क्वॉलिफायर शुरू हो जाएंगे इसलिए हमारे पास 16 दिसंबर की ही तारीख बची थी।

बता दें कि साइना और पी. कश्यप ने 16 दिसंबर को शादी करने का फैसला किया है। इस शादी कार्यक्रम महज 100 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। शादी के 5 दिन बाद फिर 21 दिसंबर को बड़ा रिसेप्शन दिया जाएगा जिसमें कई बड़े बड़े लोग शामिल होंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story