आंध्र सरकार ने पीवी सिंधु को दिया बड़ा तोहफा, बनेंगी डिप्टी कलेक्टर
सिंधू को अधिकारी बनाने के लिए आंध्र विधानसभा ने अधिनियम में संशोधन किया है।

रियो ओलिंपिक की सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को आंध्र प्रदेश सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। पीवी सिंधू को आंध्र प्रदेश सरकार ग्रुप-1 डिप्टी कलैक्टर बनाने के लिए विधानसभा में विधेयक पारित किया है।
सिंधू को डिप्टी कलैक्टर बनाने के लिए आंध्रप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को राज्य लोक सेवा अधिनियम में कुछ संशोधन किया गया। जिसके तहत पीवी सिंधु को ग्रुप-1 के डिप्टी कलेक्टर के रूप में नियुक्त करने का विधेयक पारित किया गया।
आंध्र प्रदेश अधिनियम में कुछ ऐसे प्रावधान थे जिसके कारण सिंधू को अधिकारी पद पर नियुक्त नहीं किया जा सकता था क्योंकि उसके अनुसार भर्ती केवल आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग, चयन समिति या रोजगार कार्यालय के जरिये ही होनी चाहिए। जिसके कारण इस अधिनियम की धारा चार में संशोधन किया गया।
राज्य के वित्त मंत्री ने अधिनियम में संशोधन के लिये विधेयक पेश किया जिसे विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। जिसके बाद विधान परिषद ने भी यह विधेयक पारित कर दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App