IPL नीलामी: ऑटो चालक का बेटा 2.6 करोड़ में बिका, कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे को मिले 30 लाख
भारत के शीर्ष उद्योगतियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला को पहली बार लगी बोली में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।

आईपीएल के 11वें सीजन की नीलामी का दूसरा दिन भी पहले दिन की तरह ही रोमांचक रहा। दूसरे दिन भी फ्रैंचाइजियों ने खिलाड़ियों की साख और भाग्य दोनों दांव पर लगाए।
एक तरफ ऑटो रिक्शा चालक के बेटे मोहम्मद सिराज को आरसीबी ने दो करोड़ 60 लाख में खरीदा तो, भारत के शीर्ष उद्योगतियों में से एक कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमन बिड़ला को पहली बार लगी बोली में किसी फ्रैंचाइजी ने नहीं खरीदा।
ईसे भी पढ़ें- IPL 2018: इस बार की सबसे 'बूढ़ी टीम', इन 10 खिलाड़ियों की इतनी है उम्र
दोबारा लगी बोली में राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपए में खरीद लिया। भारत की ओर से जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले प्लेयर रहे। उन्हें राजस्थान ने 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा।
दो राउंड तक अनसोल्ड रहे क्रिस गेल को तीसरे राउंड में किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने 2 करोड़ में खरीद लिया।
दूसरी बोली में बिके
भारत के मुरली विजय (2 करोड़) और पार्थिव पटेल (1.7 करोड़) के अलावा ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन (2 करोड़), न्यूजीलैंड के टिम साउदी (1 करोड़) और इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स (1 करोड़) जैसे क्रिकेटर्स दोबारा बोली होने पर बिक गए।
गेल की तीसरी बोली
वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल को बिकने के लिए तीसरी बोली का इंतजार करना पड़ा। उन्हें प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ के बेस प्राइस पर लिया।
8 टीमों ने नीलामी में लिया भाग
169 खिलाड़ियों को खरीदा
431.70 करोड़ रुपए खर्च किए
113 भारतीय खिलाड़ियों की बोली
56 विदेशी खिलाड़ी भी बिके
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App