Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Australian Open 2019: कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में

चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा से होगा।

Australian Open 2019: कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में
X

Australian Open 2019

मेलबर्न। चौथी वरीयता प्राप्त नाओमी ओसाका ने कैरोलिना प्लिसकोवा को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल फाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उसका सामना चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त पेत्रा क्वितोवा से होगा। जापान की 21 बरस की ओसाका ने सातवीं वरीयता प्राप्त प्लिसकोवा को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया।

वह लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची है। इससे पहले उसने पिछले साल अमेरिकी ओपन में सेरेना विलियम्स को मात दी थी। सेरेना को क्वार्टर फाइनल में प्लिसकोवा ने हराया था।

-ओसाका अगर खिताब जीत लेती है तो पिछले चार साल में अमेरिकी ओपन और आस्ट्रेलियाई ओपन लगातार जीतने वाली सेरेना के बाद पहली महिला होगी। ऐसे में वह विश्व रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप को पछाड़कर नंबर वन भी हो जायेगी। वहीं दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा ने डेनियेले कोलिंस को दूसरे सेमीफाइनल में 7-6, 6-0 से हराया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story