जानिए क्यों मैदान से बाहर चला गया यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
रेनाशॉ को मैदान से बाहर जाता देख दर्शक और कमेंटेटर भी चौक गए

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Feb 2017 12:00 AM GMT
मुंबई: भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज मैट रेनशॉ अचानक ही मैदान से बाहर चले गए। जिसको देखकर दर्शक और कमेंटेटर भी चौक गए। क्योंकि किसी को समझ नहीं आ रहा था कि रेनशॉ मैदान से बाहर क्यों गए।
टीम इंडिया अपना 28वें ओवर में उमेश यादव ने दूसरी गेंद पर डेविड वार्नर को बोल्ड कर दिया। वार्नर जब आउट होने के बाद मैदान से बाहर जाने लगे तभी उनके साथ रेनशॉ भी मैदान से बाहर चले गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि ऐसा क्या हुआ कि वह मैदान से बाहर चले गए।
रेनशॉ के जाने के बाद शान मार्श मैदान पर आए जबकि वार्नर की जगह कप्तान स्टीवन स्मिथ बल्लेबाजी के लिए आए। जब रेनशॉ मैदान से बाहर गए तो वह 36 रन बनाकर खेल रहे थे। बाद में पता चला कि रेनशॉ पेट खराब होने की वजह से मैदान से बाहर गए थे। इससे टीम इंडिया को ही फायदा हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के दोनों सेट बल्लेबाज मैदान से बाहर चले गए।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story