भारतीय महिला एथलीट ने 101 साल की उम्र में जीता गोल्ड मेडल

वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में भारत की महिला धावक मन कौर ने 101 साल की उम्र में परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में आयोजित स्पर्धा में मन कौर ने 100 मीटर रेस में यह मेडल जीता है।
कौर ने अपने करियर में यह 17वां गोल्ड मेडल हासिल किया है और उनकी योजना ऑकलैंड में 200 मीटर दौड़, दो किग्रा गोला फेंक और 400 ग्राम भाला फेंक में भाग लेने का है। इससे उनके पदकों की संख्या 20 पर पहुंच जाएगी।
Amazing 101 year old completing the 100m @WMG2017 #WMG2017 pic.twitter.com/wUEcPHThv0
— Wɐʎuǝ Qnǝpןǝʎ (@UUJQ) April 23, 2017
कौर ने एक मिनट 14 सेकंड्स में यह दूरी तय की, जो उसेन बोल्ट के 64.42 सेकंड के रेकॉर्ड से कुछ सेकंड ही कम है। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने एक अखबार को बताया कि उनकी मां मन कौर ऐथलीट के तौर पर फिट रहने के लिए संतुलित डाइट लेती हैं। वह आमतौर पर दूध और जूस लेना पंसद करती हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App