Asian Games 2018: दिव्या काकरण ने ब्रॉन्ज जीतने के बाद कहा-मै कभी-कभी दूध भी नहीं ले सकती थी और आज मैंने पदक जीता
एशियन गेम्स 2018 में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दिव्या काकरण ने 68 किलो महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।

एशियन गेम्स 2018 में भारतीय पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दिव्या काकरण ने 68 किलो महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है।
#AsianGames2018 : Wrestler Divya Kakran wins Bronze medal in Women's 68kg freestyle wrestling. pic.twitter.com/FKuonQjs6f
— ANI (@ANI) August 21, 2018
एशियाई खेलों 2018 में मेडल जीतने वाली दिव्या दूसरी भारतीय महिला पहलवान बन गईं है। 20 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से करारी मात दी।
ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद दिव्या ने कहा- मैं ऐसे परिवार से आया हूं जो कभी-कभी दूध भी नहीं ले सकता था और आज मैंने यहां पदक जीता। आज मैं तीसरे नंबर पर था, तो मैं दूसरा और एक दिन पहले नंबर पर आऊंगा।
I come from a family which sometimes couldn't even afford milk&today I won medal here. Today I was 3rd, then I will be 2nd & one day the 1st. I'll give my best in Tokyo Olympics & win a medal: Divya Kakran, Bronze medal winner in Women's 68kg freestyle wrestling #AsianGames2018 pic.twitter.com/7zvNsObRQ5
— ANI (@ANI) August 21, 2018
दिव्या ने 68 किग्रा वर्ग में तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ मुकाबले में ताइपे के चेन वेनलिंग को हराया। पिछले साल राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में दिव्या ने स्वर्ण पदक जीता था।
बता दें कि इससे पहले कुश्ती में बजरंग पुणिया (65 किग्रा) और विनेश फोगाट (50 किग्रा) ने अपने संबंधित वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App