Asian Games 2018: सायना नेहवाल गोल्ड से चूकी, ब्रॉन्ज से ही करना पड़ा संतोष
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 9वें दिन भारत को एक बड़ा झटका लगा है। बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गोल्ड से चूक गई है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हालांकि एशियाई खेलों के 9वें दिन भारत को एक बड़ा झटका लगा है।
#AsianGames2018 Saina Nehwal loses to Chinese Taipei's Tai Tzu Ying in Badminton Semi-finals, gets Bronze medal. pic.twitter.com/0WWNm1kk5r
— ANI (@ANI) August 27, 2018
भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गोल्ड से चूक गई है। वह सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के ताई त्सू यिंग से हार गई और उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताई त्सू यिंग ने सायना को 17-21, 14-21 से हराया।
इसे भी पढ़ें: Google ने सदी के महानतम क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन के 110वें जन्मदिन पर Doodle बनाकर किया याद
चीनी ताइपे के त्सू यिंग की तुलना में भारतीय शटलर कहीं नहीं टिक सकी सीधे खेल में यिंग ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही थीं। ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु और साइना नेहवाल से 18वें एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन साइना ने निराश किया हालांकि पीवी सिंधु अभी गोल्ड की होड़ में बनी हुई है।
इससे पहले लंदन कांस्य पदक विजेता सायना 42 मिनट के क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर पांच रचानोक इंटानन पर 21-18, 21-16 से जीत दर्ज करने के बाद कम से कम कांस्य पदक पक्का किया था और उन्होंने ऐसा करने के बाद एक व्यक्तिगत पदक के लिए 36 वर्षों का इंतजार समाप्त किया।
बता दें कि 18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 37 है। 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल के साथ भारत पदक तालिका में 9वें स्थान पर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App