Asian Games 2018: पीवी सिंधु ने हार कर भी रचा इतिहास, बनी पहली..
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 10वें भारत को बड़ा झटका लगा है। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गोल्ड मेडल से चूक गई है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। हालांकि एशियाई खेलों के 10वें भारत को बड़ा झटका लगा है।
#AsianGames2018: Indian Shuttler PV Sindhu wins silver medal after losing to Tai Tzu Ying in Women's Badminton Singles pic.twitter.com/GOb8W3zdXF
— ANI (@ANI) August 28, 2018
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु गोल्ड मेडल से चूक गई है। पीवी सिंधु महिला बैडमिंटन एकल फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 ताई जु यिंग से हार गई है और उसे सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
पीवी सिंधु ने एक बार फिर फाइनल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन एशियाई खेलों में मंगलवार को विश्व नंबर एक जु यिंग से महिला एकल खिताब हार गई। यिंग ने सिंधु को फाइनल मुकाबले में 13-21, 16-21 से हराया।
23 वर्षीय हैदराबादी खिलाड़ी से पहले एशियाई खेलों में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने कभी भी एकल स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच पाया था। सिंधु चीनी ताइपेई ताई को 34 मिनट में 13-21, 16-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इस साल पांचवीं बार पीवी सिंधु को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि यह पहली बार है कि भारत ने एशियाई खेलों में दो व्यक्तिगत पदक जीते हैं, जिसमें साइना नेहवाल ने पहले कांस्य पदक जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App