Asian Games 2018: पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, फाइनल में पहुंचने वाली पहली...
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। पीवी सिंधु फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 9वें दिन भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने महिला एकल स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है।
सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना चीनी ताइपे की ताई जु यिंग से होगा। सिंधु एशियाड के फाइनल में पहुंचने वाली पहली खिलाड़ी बन गई है।
#AsianGames2018 PV Sindhu reaches the finals after beating Japan's Akane Yamaguchi pic.twitter.com/3XSWWcgVoZ
— ANI (@ANI) August 27, 2018
इससे पहले कोई भी भारतीय पुरुष या महिला खिलाड़ी ने ऐसा नहीं किया था। इससे पहले भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गोल्ड से चूक गई है। वह सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के ताई त्सू यिंग से हार गई और उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।
18वें एशियाई खेलों में अब तक भारत के कुल पदकों की संख्या 36 है। जिसमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App