भारत की झोली में दो और पदक, चित्रा-सीमा ने जीता ब्रॉन्ज

भारत की झोली में दो और पदक, चित्रा-सीमा ने जीता ब्रॉन्ज
X
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत की झोली में दो और पदक आए हैं।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत की झोली में दो और पदक आए हैं।

भारतीय एथलीट पीयू चित्रा ने 1500 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता है वहीं दूसरी तरफ भारत की सीमा पुणिया ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। गत चैम्पियन सीमा पूनिया को एशियाई खेलों की महिला चक्का फेंक स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

पैंतीस साल की सीमा ने 62.26 मीटर की दूरी तय कर सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जो उनका छह साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। लेकिन यह प्रयास उन्हें सिर्फ कांस्य पदक ही दिला सका।

एशियाई चैम्पियन चीन की चेन यांग ने अपने अंतिम प्रयास में 65.12 मीटर की दूरी चक्का फेंककर स्वर्ण पदक जीता जो भारतीय एथलीट से काफी 2.86 मीटर आगे था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story