Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

एथलीट दुती चंद पर पैसों की बारिश, CM नवीन पटनायक ने फिर की 1.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा

गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय महिला एथलीट दुती चंद को अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

एथलीट दुती चंद पर पैसों की बारिश, CM नवीन पटनायक ने फिर की 1.5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
X

गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भारतीय महिला एथलीट दुती चंद को अतिरिक्त 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। दुती ने इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा में सिल्वर मेडल पदक जीता।

बता दें कि इससे पहले नवीन पटनायक ने दुती को 1.5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की थी। जब दुती ने 100 मीटर रेस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता था। बुधवार को मुख्यमंत्री पटनायक ने फोन पर दुती से बात कर उन्हें देश और राज्य को गौरवांन्वित करने के लिए बधाई दी थी।

इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2018: मनिका बत्रा का मॉडल से मेडल तक का सफर, देखें HOT तस्वीरें

पटनायक ने अपने ट्वीट में कहा था- हमारी धाविका दुती ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने 200 मीटर रेस स्पर्धा में रजत पदक जीता है। इसके अलावा, उन्होंने 100 मीटर में भी रजत पदक जीता था। पूरे ओडिशा और देश को उन पर गर्व है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story