हॉकी खिलाड़ियों को ओडिशा CM ने एक करोड़ और MP CM ने 75 लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया

हॉकी खिलाड़ियों को ओडिशा CM ने एक करोड़ और MP CM ने 75 लाख रुपये ईनाम देने का ऐलान किया
X
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश हॉकी खिलाड़ियों रीना खोखर और मोनिका दोनों के लिए 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की जो भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थे जिन्होंने एशियाई गेम्स 2018 में रजत पदक जीता है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 18वें एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल राज्य के चार खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश हॉकी खिलाड़ियों रीना खोखर और मोनिका दोनों के लिए 75 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की जो भारतीय महिला हॉकी टीम का हिस्सा थे जिन्होंने एशियाई गेम्स 2018 में रजत पदक जीता है।

ओडिशा मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि पटनायक ने रजत पदक जीतने पर महिला टीम को बधाईं देते हुए राज्य के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में 20 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय टीम में राज्य की चार खिलाड़ी सुनीता लाकड़ा, नमिता टोप्पो, निलिमा मिंज और दीप ग्रेस थी। भारतीय टीम का इन खेलों में 36 साल के बाद स्वर्ण पदक जीतने का सपना फाइनल में जापान से 1-2 से हार कर टूट गया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story