Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Asian Games 2018: कबड्डी के इतिहास में भारत पहली बार गोल्ड से चूका, महिला टीम भी हारी

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारत को बड़ा झटका लगा है। एशियन गेम्स में अब तक कबड्डी खेल में अजेय रहे भारत को फाइनल में ईरान ने हरा दिया है।

Asian Games 2018: कबड्डी के इतिहास में भारत पहली बार गोल्ड से चूका, महिला टीम भी हारी
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारत को बड़ा झटका लगा है। एशियन गेम्स में अब तक कबड्डी खेल में अजेय रहे भारत को फाइनल में ईरान ने हरा दिया है।

ईरान ने भारत को 27-17 से रौंदकर गोल्ड मेडल जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया। इन खेलों में ऐसा पहली बार हुआ कि भारतीय कबड्डी टीम गोल्ड नहीं जीत सकी।वहीं दूसरी तरफ महिला कबड्डी फाइनल में ईरान ने भारत को 27-24 से हरा दिया है। अब भारतीय टीम को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: Asian Games 2018: गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने चुना अपना जीवनसाथी, पहले इस खिलाड़ी से उड़ी थी अफेयर की खबर

इस ऐतिहासिक जीत के बाद ईरान के खिलाडिय़ों का तो ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा वह कोर्ट पर ही जश्र मनाने लगे। जश्न का आलम ये था की पुरुष के साथ ही ईरान के महिला खिलाडिय़ों ने भी मैदान पर ही जश्न मनाना शुरू कर दिया।

बता दें कि एशियन गेम्स में कबड्डी इवैंट को पहली बार 1990 में शामिल किया गया था। पहला फाइनल भारत ने बांग्लादेश के साथ खेला था। जिसके बाद भारतीय कबड्डी टीम ने अब तक लगातार 7 गोल्ड जीते थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story