Asian Games 2018: एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला निशानेबाज बनीं राही सरनोबत, रचा इतिहास

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के लिए एक ख़ुशी की खबर है। राही सरनोबत एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई।
#AsianGames2018: Indian shooter Rahi Sarnobat wins Gold medal in women's 25m pistol. pic.twitter.com/pVVm7HNuJl
— ANI (@ANI) August 22, 2018
उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में दो बार शूट ऑफ से गुजरने के बाद यह उपलब्धि हासिल की। इस 27 वर्षीय निशानेबाज ने जकाबारिंग शूटिंग रेंज में खेलों के नये रिकॉर्ड के साथ सोने का तमगा जीता।
राही और थाईलैंड की नपासवान यांगपैबून दोनों का स्कोर समान 34 होने पर शूट ऑफ का सहारा लिया गया। पहले शूट ऑफ में राही और यांगपैबून ने पांच में से चार शॉट लगाए। इसके बाद दूसरा शूट ऑफ हुआ जिसमें भारतीय निशानेबाज जीत दर्ज करने में सफल रही। दक्षिण कोरिया की किम मिन्जुंग ने कांस्य पदक जीता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App