Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

AsianGames2018: भारतीय रोवर दत्तू बब्बन भोकनाल ने सिंगल्स स्कल्स में किया शानदार प्रदर्शन, फाईनल में पहुंचे

18वें एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उम्दा प्रदर्शन जारी है। भारतीय रोवर दत्तू बबन भोकनाल ने अपनी निगाहें गेम्स में रोइंग में स्वर्ण पदक पर टिका रखी है।

AsianGames2018: भारतीय रोवर दत्तू बब्बन भोकनाल ने सिंगल्स स्कल्स में किया शानदार प्रदर्शन, फाईनल में पहुंचे
X

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आज एक और भारतीय ने देश को पदक दिलाने की उम्मदें जगाई हैं। भारतीय रोवर दत्तू बब्बन भोकनाल ने पुरूषों की सिंगल्स स्कल्स के फाईनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। भारतीय रोवर दत्तू बब्बन भोकनाल ने कड़ी मेहनत की है।

आपको बता दें कि भारतीय रोवर दत्तू बबन भोकनाल ने अपनी निगाहें 18वें एशियन गेम्स में रोइंग में स्वर्ण पदक पर टिका रखी हैं। अपनी मां के निधन और खराब दौर से उबरकर दत्तू को सिंगल्स स्कल्स इवेंट में स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा है।

दत्तू पर सबकी निगाहें टिकी है। भारतीय रोइंग टीम के तकनीकी निदेशक निकोलाई जियोगा को भी दत्तू की मेहनत पर पूरा भरोसा है। पुणे में ट्रेंनिंग के दौरान 7 मिनट के आसपास का समय निकाल रहे थे। उन्होंने रियो ओलिंपिक में 6:54.96 सेकंड का समय निकाला था। इंचियोन में पिछले एशियन गेम्स में इरान के मोहसेन शादी ने 7:05.56 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story