भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने पुरुष राइफल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल

भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत ने पुरुष राइफल प्रतियोगिता में जीता सिल्वर मेडल
X
एशियाई खेल 2018 में भारत के निशानेबाज संजीव राजपूत शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर जीत लिया है। संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर स्पर्धा में यह मेडल जीता है।

एशियाई खेल 2018 में भारत के निशानेबाज संजीव राजपूत शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर जीत लिया है। संजीव राजपूत ने पुरुषों की 50 मीटर स्पर्धा में यह मेडल जीता है।

एशियाई खेल के पहले दिन रविवार को भारतीय निशानेबाजों ने ही भारत का मान बढ़ाते हुए मेडल पर निशाना साधा था। इसी कड़ी में भारत को एक और सफलता हाथ लगी है।

संजीव राजपूत ने पुरुषों की स्पर्धा में सिल्वर जीता है। मंलवार को हुए इस प्रतियोगिता में संजीव को 452.7 अंक मिले। एशियाई खेल की इस स्पर्धा में संजीव का यह पहला मेडल है।

संजीव 1160 अंक हासिल कर क्वालिफिकेशन में सातवां स्थान हासिल किया था। इसी स्पर्धा में जापान के ताकायुकी मत्सुमोतो ने 441.4 हासिल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

आपको बता दें कि राजपूत ने इसी वर्ग में 2006 एशियाड में ब्रॉन्ज जीता था। वहीं कॉमनवेल्थ में भी उनका प्रदर्शन बहुत ही बढ़िया रहा था। उस वक्त भी उन्होंने भारता का मान बढ़ाया था। 2006 में ब्रॉन्ज और 2014 में सिल्वर भारत के लिए जीत चुके हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story