Asian Games 2018: हिमा-अनस का कमाल, भारत को एथलेटिक्स में मिले दो सिल्वर
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। भारत ने रविवार को 8वें दिन दो और सिल्वर मेडल, एक कास्य मेडल अपने नाम किए हैं।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। भारत ने रविवार को 8वें दिन दो और सिल्वर मेडल, एक कास्य मेडल अपने नाम किए हैं।
#AsianGames2018: India's sprinter Hima Das wins silver in women's 400 m final pic.twitter.com/c8HVG1UvtS
— ANI (@ANI) August 26, 2018
भारत की धाविका हिमा दास ने महिला 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीता है तो साथ ही धावक मोहम्मद अनस ने पुरुषों की 400 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल नाम किया है और जी लक्ष्मण ने पुरुषों की 10,000 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया है।
#AsianGames2018 : India's sprinter Muhammed Anas gets silver in men's 400m final pic.twitter.com/2tOfg1TESA
— ANI (@ANI) August 26, 2018
महिला 400 मीटर दौड़ में विश्व जूनियर चैंपियन हिमा ने 50.79 सेकंड का समय निकाला। बहरीन की नासिर सलवा ने 50.09 सेकंड के रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। भारत की निर्मला 52.96 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रही। कजाकिस्तान की एलिना ने 52.63 सेकंड के साथ कांस्य पदक जीता।
#AsianGames2018: India's G Lakshmanan gets bronze in men's 10,000 m finals pic.twitter.com/Mwerfc1YuO
— ANI (@ANI) August 26, 2018
पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अनस 45.69 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कतर के अब्देलाह हसन ने 44.89 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल जीता।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App