12वें दिन भारत ने जीता 13वां गोल्ड, महिला रिले टीम और जॉनसन का गोल्डन प्रदर्शन

गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने 3 मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला।
भारत के खाते में 13वां गोल्ड मेडल आया, जबकि एथलेटिक्स में 7वां स्वर्ण पदक है। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला, तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।
इसे भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2018: मनिका बत्रा का मॉडल से मेडल तक का सफर, देखें HOT तस्वीरें
जॉनसन ने भारत को दिलाया गोल्ड
भारतीय धावक जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। जिनसन ने 3 मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर स्वर्ण जीता।
ईरान के अमीर मुरादी ने 3 मिनट 45.621 सेकंड के साथ रजत और बहरीन के मोहम्मद तौलाइ ने 3 मिनट 45.88 सेकेंड के साथ कांस्य जीता। 800 मीटर में भारत के लिए स्वर्ण जीतने वाले मंजीत सिंह 3 मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे। जिनसन को 800 मीटर में दूसरा स्थान मिला था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App