Asian Games 2018: भारत के वुशु खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, चार कांस्य पदक जीते, PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2018: भारत के वुशु खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, चार कांस्य पदक जीते, PM मोदी ने दी बधाई
X
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया। चार वुशु खिलाड़ियों ने भारत के लिए चार कांस्य पदक पक्के कर दिए।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के चौथे दिन भारतीय वुशु खिलाड़ियों ने धमाल मचा दिया। नाओरेम रोशिबिना देवी, संतोष कुमार, सूर्य भानु प्रताप सिंह और नरेंदर ग्रेवाल सेंडा स्पर्धा के सेमीफाइनल मुकाबलों में हार गए लेकिन उन्होंने भारत के लिए चार कांस्य पदक पक्के कर दिए।

महिलाओं के 60 किग्रा सेंडा स्पर्धा के सेमीफाइनल में चीन के काई यिंगयिंग से हारने के बाद भारत की नाओरेम रोशिबिनी देवी ने कांस्य पदक पक्का किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में आज भारतीय वुशु खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की जिन्होंने चार पदक जीते। उन्होंने चारों खिलाड़ियों को अलग अलग ट्विट कर बधाई दी।

पुरुषों के 56 किलो सेंडा स्पर्धा के सेमीफाइनल में वियतनाम के ट्रुओंग जियांग बुई से हारने के बाद भारत के संतोष कुमार ने कांस्य पदक जीता।

भारत के सूर्य भानु प्रताप सिंह ने पुरुषों के 60 किग्रा सेंडा स्पर्धा के सेमीफाइनल में ईरान के इरफान अहनगारियान से हारकर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुषों के 65 किग्रा सेंडा स्पर्धा के सेमीफ़ाइनल में ईरान के सेम फोरोद जफारी से 0-2 से हार नरेंदर ग्रेवाल ने भी भारत के लिए कांस्य पदक जीता। बता दें कि अबतक भारत ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीते हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story