Asian Games: दुष्यंत की तबीयत बिगड़ी, जीतने के बाद स्ट्रेचर पर ले जाए गए
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा। भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने छठे दिन पहला पदक दिलाया।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स का छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा। छठे दिन भारत की झोली में एक गोल्ड मेडल समेत चार पदक आए। हालांकि इसी बीच एक बुरी खबर भी है।
भारतीय खिलाड़ी दुष्यंत ने छठे दिन पहला पदक दिलाया। उन्होंने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में दुष्यंत तीसरे स्थान पर रहते हुए 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय निकाला।
इसे भी पढ़ें: Asian Games 2018: गोल्ड मेडलिस्ट विनेश फोगाट ने चुना अपना जीवनसाथी, पहले इस खिलाड़ी से उड़ी थी अफेयर की खबर
हालांकि इस दौरान मेडल जीतने वाले दुष्यंत की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें मेडल सेरेमनी के बाद स्ट्रेचर पर ले जाया गया। खबरों के मुताबिक दुष्यंत हाई ब्लड प्रेशर से परेशान थे और पदक लेकर पोडियम से उतरने के बाद भी वह असहज महसूस कर रहे थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App