Asian Games 2018: जॉनसन के बाद महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के 12वें दिन भारत की झोली में दूसरा गोल्ड आया है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय एथलीट जिन्सन जॉनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।
#AsianGames2018: India's Jinson Johnson wins gold medal in Men's 1500 meters finals. pic.twitter.com/juMFnNjSMQ
— ANI (@ANI) August 30, 2018
जानसन ने तीन मिनट 44.72 सेकेंड के समय के साथ ईरान के आमिर मोरादी (तीन मिनट 45.62 सेकेंड) को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता। आमिर का यह सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बहरीन के मोहम्मद तियोआली ने तीन मिनट 45.88 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
#AsianGames2018: India win gold medal in women's 4 X 400m Relay event. pic.twitter.com/Cfl3EpOgGG
— ANI (@ANI) August 30, 2018
भारत की चार गुणा 400 मीटर महिला रिले टीम ने एशियाई खेलों की इस स्पर्धा में अपने दबदबे को कायम रखते हुए लगातार पांचवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
हिमा दास, एम आर पूवम्मा, सरिताबेन गायकवाड़ और विस्मया वेलुवा कोरोथ की भारतीय महिला चौकड़ी ने तीन मिनट और 28.72 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
बहरीन (3:30.61) और वियतनाम (3:33.23) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक हासिल किए। भारत 2002 एशियाई खेलों के बाद से ही इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल करता आ रहा है।इसके साथ ही भारत के गोल्ड मेडल की संख्या 13 हो गई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App