Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

भारत एशियन गेम्स में सबसे अधिक मेडल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, अब तक मिले 59 पदक

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अब तक भारत के खाते में कुल 59 मेडल आ चुके हैं।

भारत एशियन गेम्स में सबसे अधिक मेडल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, अब तक मिले 59 पदक
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों का 12वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। इस दिन भारत को 2 गोल्ड समेत कुल पांच पदक मिले।

अब तक भारत के खाते में कुल 59 मेडल आ चुके हैं, जिसमें 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। इसके साथ ही भारत ने इंचियोन एशियन गेम्स 2014 को पीछे छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: ENGvIND: अगर भारत से नहीं हुई होती ये गलती, तो 150 रनों पर सिमट जाती इंग्लैंड की टीम

यानि कि पिछले एशियन गेम्स में भारत को कुल 57 पदक मिले थे। इंचियोन में भारत को 11 गोल्ड मिले थे। भारत ने सर्वाधिक 15 गोल्ड मेडल 1951 के एशियन गेम्स में जीता था। जबकि सबसे ज्यादा 65 मेडल ग्वांगझू एशियन गेम्स 2010 में जीता था। जिसमें 14 गोल्ड शामिल थे।

अब इस रिकॉर्ड से भारत महज तीन गोल्ड मेडल दूर है। मौजूदा एशियन गेम्स में भारत ने सबसे अधिक गोल्ड और मेडल एथलेटिक्स में जीते हैं। एथलेटिक्स में उन्हें 7 गोल्ड और 19 मेडल मिले हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story