महिला हॉकी टीम का 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना टूटा, जापान ने 2-1 से हराया

महिला हॉकी टीम का 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना टूटा, जापान ने 2-1 से हराया
X
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के 13वें दिन भारत को एक बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को फाइनल में जापान ने 2-1 से हरा दिया। भारत को सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा।

इसके साथ ही एशियाई खेलों में भारत का 36 साल बाद गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। इससे पहले 1982 दिल्ली एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था।

इसे भी पढ़ें: एशिया कप के लिए टीम का चयन कल, कोहली हो सकते हैं बाहर, ये होंगे कप्तान

वर्ल्ड रैकिंग में 9वें नंबर की भारतीय महिला टीम एशियाड में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची थी। भारत की ओर से नेहाल गोयल ने 25वें मिनट में एकमात्र गोल किया।

बता दे कि इससे पहले भारत ने पूल के सभी मैच जीते थे। उन्होंने इंडोनेशिया को 8-0, कजाकिस्तान को 21-0, कोरिया को 4-1 और थाईलैंड को 5-0 से हराया था। सेमीफाइनल में उसने चीन को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story