Asian Games 2018: जानें कब हुई थी एशियन गेम्स की शुरुआत, ये है भारत का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
18वां एशियन गेम्स 2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में शनिवार (18 अगस्त) से शुरू हो रहा है। इन खेलों में 45 देशों के 11,000 खिलाड़ी शामिल होंगे।

18वां एशियन गेम्स 2018 इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में शनिवार (18 अगस्त) से शुरू हो रहा है। इन खेलों में 45 देशों के 11,000 खिलाड़ी शामिल होंगे। बता दें कि पहली बार एशियन गेम्स का आयोजन 1951 में भारत में हुआ था।
तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में इसका उद्घाटन किया था जिसमें 11 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के कुल 489 एथलीट ने 12 खेलों में भाग लिया था।
इसे भी पढ़ें: ENGvIND: भारत-इंग्लैंड तीसरा टेस्ट आज, जानें कब, कहां और कैसे देखें Live मैच
भारत ने सबसे पहले खेले गए एशियन गेम्स 1951 में दूसरे नंबर पर रहते हुए अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एशियन गेम्स का पहला स्वर्ण पश्चिम बंगाल के सचिन नाग ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी प्रतियोगिता में हासिल किया था।
भारत का सबसे अधिक स्वर्ण पदक: 15 (1951, नई दिल्ली)
भारत का सबसे अधिक रजत पदक: 19 (1982, नई दिल्ली)
भारत का सबसे अधिक कांस्य पदक: 36 (2014, इंचिओन)
भारत का ओवरऑल सबसे अधिक पदक 65 (2010, Guangzhou)
एशियन गेम्स में अबतक भारत 233 पदक अपने नाम कर चुका है जिसमें 72 स्वर्ण, 77 रजत और 84 कांस्य पदक शामिल रहे हैं। एशियन गेम्स 2018 के लिए भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने 572 एथलीटों (312 पुरुष, 260 महिलाएं) को भेजा है जो 36 खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App