अरपिंदर और स्वपना बर्मन ने जीते गोल्ड मेडल, दुती चंद ने सिल्वर जीतकर देशवासियों को किया समर्पित
एशियन गेम्स 2018 की सिल्वर मेडल्सिट दुती चंद ने बुधवार को कहा कि मैं अपने दोंनों सिल्वर मेडल देश के लिए समर्पित करती हूं।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में बुधवार को भारत के अरपिंदर सिंंह समेत ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं भारत की स्वपना बर्मन ने महिला हेप्टाथलान स्पर्धा गोल्ड मेडल अपने नाम किया । इसकी साथ भारत अब तक 11 गोल्ड मेडल जीत चुका है।
#AsianGames2018: India's Swapna Barman wins gold in Women's Heptathlon event pic.twitter.com/HvH1fNCOtP
— ANI (@ANI) August 29, 2018
India's Arpinder Singh wins gold medal in men's triple jump at #AsianGames2018 pic.twitter.com/774UwUze46
— ANI (@ANI) August 29, 2018
भारत की दुती चंद आज 200 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीत लिया। यह दुती चंद मौजूदा गेम्स में दूसरा मेडल है। उन्होंने रविवार को 100 मीटर की रेस में भी सिल्वर मेडल जीता था।
वहीं आज 200 मीटर की रेस में सिल्वर मेडल जीतने वाली दुती चंद ने कहा कि मैं अपना मेडल देशवासियों को समर्पित करती हूं। मैंने सेमीफाइनल में अच्छी फिनिश की थी, लेकिन फाइनल में ऐसा नहीं कर पाई। उन्होंने आगे कहा कि मैं अगली चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के लिए तैयार हूं।
I dedicate my medal to all Indians, 1st time an Indian female athlete is taking home medals in both 100m&200m, I pushed too hard in semi-finals but couldn't push in last 10m, by next competition I'll be ready for gold: Dutee Chand on winning a silver medal in 200m at #asiangames pic.twitter.com/3mPJ72R0e7
— ANI (@ANI) August 29, 2018
बता दें कि एशियन गेम्स 2018 की सिल्वर मेडल्सिट और भारत की फर्राटा धाविका दुती चंद ने महिलाओं की 100 और 200 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल्स जीते हैं। दुती ने 23.20 सेकंड में 200 मीटर की दौड़ पूरी की थी। पहले स्थान पर बहरीन की इडिडियॉन्ग ओडियॉन्ग ने 22.96 सेकंड के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था। चीन की योंग ली वी ने 23.27 सेकंड के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App