Asian Games 2018: अमित ने भारत को दिलाया 14वां गोल्ड
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के अमित पंघल ने आज पुरुषों के 49 किलो बॉक्सिंग स्पर्धा के फाइनल में स्वर्ण पदक जीता है।
#AsianGames2018 : India's Amit Panghal wins gold medal in Men's 49 kg Boxing final. pic.twitter.com/MffzC5w1xx
— ANI (@ANI) September 1, 2018
बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडल विजेता अमित ने फाइनल मुकाबले में रियो ओलम्पिक-2016 के स्वर्ण पदक विजेता उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामाटोव 3-2 से मात दी है। अमित पंघल ने सेमीफाइनल में फिलीपींस के पालम कार्लो को 3-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
अमित मौजूदा ओलंपिक और एशियाई चैंपियन हसनब्वाय दुसमातोव को हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरआल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने। सेना के 22 वर्षीय अमित फाइनल में पहुंचने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे।
उन्होंने प्रबल दावेदार दुसमातोव को 3-2 से हराया। उन्होंने इस तरह से पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में उज्बेकिस्तान के इस मुक्केबाज से मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया। भारत ने इस तरह से एशियाई खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक कांस्य जीतकर अपने अभियान का अंत किया।
विकास कृष्ण ने मिडिलवेट में कांसे का तमगा जीता था। एशियाई खेलों में पहली बार भाग ले रहे अमित ने अपने तकनीकी कौशल का शानदार नमूना पेश किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App