Asian Games: भारतीयों का शानदार प्रदर्शन जारी, हीना सिद्धू ने जीता ब्रॉन्ज
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
Women's 10m air pistol finals: Heena Sidhu wins bronze medal. #AsianGames2018 pic.twitter.com/fVFitehkvN
— ANI (@ANI) August 24, 2018
एशियाई खेलों के छठे दिन भारतीय महिला निशानेबाज हीना सिद्धू ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 27 वर्षीय शूटर ने फाइनल में खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए 219.2 के स्कोर के साथ पोडियम खत्म किया।
उन्होंने दूसरे चरण में अपने पहले शॉट में 9.8 स्कोर बनाए और 117.1 अंक के साथ 7वें स्थान पर रहे। अगले दौर में जबरदस्त खेलते हुए कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता 10.6 और 10.3 के साथ चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रही।
उसने अधिक अंक अर्जित करना जारी रखा और खुद के लिए कांस्य पदक सुरक्षित करने में कामयाब रही। एक सिल्वर मेडल पाने के लिए सिंधु को करीब 10.8 अंक चाहिए थे जिसमें वह अपने दो विरोधियों से सिर्फ 0.1 अंक पीछे रह गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App