Asian Games 2018: स्क्वैश में भारत को एक और मेडल, दीपिका, जोशना के बाद सौरभ ने भी जीता ब्रॉन्ज
इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। दीपिका के बाद भारत को स्क्वैश में एक और मेडल मिला है।

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियाई खेलों के सातवें दिन भारतीय महिला खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने एक मेडल अपने नाम किया है।
#AsianGames2018: Dipika Pallikal takes home bronze medal after losing to Malaysia's Nicol David in women's singles squash semifinal. pic.twitter.com/FDHx2kxDPf
— ANI (@ANI) August 25, 2018
दीपिका वीमेन सिंगल के स्क्वैश सेमीफाइनल में मलेशिया के निकोल डेविड से हार गई है और उसे ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा है। दीपिका के बाद भारत को स्क्वैश में एक और मेडल मिला है।
#AsianGames2018: Joshna Chinappa takes home bronze medal after losing to Malaysia's Sivasangari Subramaniam in women's singles squash semifinal. pic.twitter.com/3PAYFRjQH0
— ANI (@ANI) August 25, 2018
महिलाओं के सिंगल स्क्वैश सेमीफाइनल में मलेशिया की शिवसंगरी सुब्रमण्यम से हारने के बाद जोशना चिनप्पा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है। खेल ले 7वें दिन स्क्वैश में भारत को तीसरा पदक मिला है।
महिला में दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा के बाद अब पुरुषों में सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीता है। पुरुषों के सिंगल स्क्वैश सेमीफाइनल में हांगकांग के चुंग मिंग से हारने के बाद सौरव ने कांस्य पदक अपने नाम किया है।
#AsianGames2018: Saurav Ghoshal takes home bronze medal after losing to Hong Kong's Chung Ming in men's singles squash semifinal. pic.twitter.com/1gie6l3L6Z
— ANI (@ANI) August 25, 2018
दीपिका सेमी फाइनल में मलेशिया की दिग्गज खिलाड़ी निकोल से 0-3 से हार गई और उनका गोल्ड का सपना भी अधूरा रह गया। एशियाई खेलों के 7वें दिन भारत का पहला पदक रहा। बता दें कि इंचियोन खेले गए एशियन गेम्स 2014 में भी दीपिका ने एकल में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App