Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Asian Games: भारत की झोली में गोल्ड समेत 4 मेडल

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारत का सफर शानदार रहा है। भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

Asian Games: भारत की झोली में गोल्ड समेत 4 मेडल
X

इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबर्ग में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के छठे दिन भारत का सफर शानदार रहा है। भारतीय रोइंग टीम ने (नौकायन) पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीत लिया है।

एशियाई खेल 2018 में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल है। स्वर्ण सिंह, दत्तु भोकनल, ओम प्रकाश और सुखमीत की टीम ने भारत को रोइंग में स्वर्ण पदक दिलाया है।

एशियाई खेल के इतिहास में रोइंग स्पर्धा में क्वाडरपल स्कल्स में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले बजरंग लाल ठाकुर ने 2010 में पुरुषों की सिंगल स्कल्स स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं दूसरी तरफ भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह ने पुरुषों की लाइटवेट डबल्स स्कल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। रोइंग में यह भारत का दूसरा मेडल है।

वहीं एक ओर दुष्यंत चौहान ने भी पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। बता दें कि इस तरह भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

और पढ़ें
Next Story