विराट कोहली ने इसलिए Asia Cup से लिया ब्रेक!, क्रिकेट छोड़ अब अनुष्का के साथ फिल्मों में करेंगे काम
इंग्लैंड दौरे के बाद खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय कप्तान विराट नहीं खेल रहे हैं। हाल ही में विराट ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर सभी फैन्स को हैरान कर दिया है।

इंग्लैंड दौरे के बाद खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। बीसीसीआई ने बिजी शेड्यूल के बाद विराट आराम देने का फैसला किया है। हाल ही में विराट कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर सभी फैन्स को हैरान कर दिया है।
इस तस्वीर में विराट एक्शन अवतार नजर आ रहे हैं। जिससे दर्शक कन्फूज है। इस तस्वीर को सामने के बाद लोग सोच रहे हैं कि विराट कहीं फिल्मों में तो नहीं आ रहे हैं। विराट कोहली ने एक्शन अवतार वाली तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था- 10 सालों बाद एक और डेब्यू। मुझसे इंतजार नहीं हो रहा है। ट्रेलर द मूवी।
इसे भी पढ़ें: खेल रत्न नहीं मिलने पर बजरंग पुनिया की धमकी, शाम तक सरकार से जवाब नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा
Another debut after 10 years, can't wait! 😀 #TrailerTheMovie https://t.co/zDgE4JrdDT pic.twitter.com/hvcovMtfAV
— Virat Kohli (@imVkohli) September 21, 2018
बता दें कि अभी तक यह पता नहीं चला है कि विराट कोहली के एक्शन अवतार वाली तस्वीर किस बारे में है। वेबसाइट Trailerthemovie.com पर इस प्रोजेक्ट लांच की तारीख 29.9.18 लिखी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि अनुष्का शर्मा अभिनीत 'सुई धागा: मेड इन इंडिया', जिसमें वरुण धवन भी हैं उसी तारीख को रिलीज हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App