शिखर धवन ने शतक के साथ ही कई रिकॉर्ड किए ध्वस्त, दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल
भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को दुबई में एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ एक शानदार शतक के साथ फॉर्म में वापस लौट आए। वनडे क्रिकेट में यह धवन का 14वां शतक है।

भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को दुबई में एशिया कप 2018 में हांगकांग के खिलाफ एक शानदार शतक के साथ फॉर्म में वापस लौट आए।
वनडे क्रिकेट में यह शिखर धवन का 14वां शतक है। धवन ने इस पारी के दौरान 120 गेंदों में 127 रन बनाए जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल थे। इसके साथ ही धवन ने वनडे क्रिकेट में युवराज सिंह के शतक 14 शतक की बराबरी भी कर ली।
इसे भी पढ़ें: खलील अहमद ने टीम इंडिया की ओर से किया डेब्यू, बचपन में खेलने पर होती थी पिटाई
Only @amlahash, @davidwarner31 and @imVkohli have got to 14 ODI centuries in fewer innings than @SDhawan25!#howzstat #INDvHK #AsiaCup2018 pic.twitter.com/EpOnFBdlsc
— ICC (@ICC) September 18, 2018
धवन 2000 के बाद संयुक्त अरब अमीरात में शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने आखिरी बार संयुक्त अरब अमीरात में श्रीलंका के खिलाफ अक्टूबर 2000 में शतक बनाया था। इससे पहले धवन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में कुल 162 रन बनाए थे।
भारत के लिए सबसे अधिक वनडे शतक
49 सचिन तेंदुलकर
35 विराट कोहली
22 सौरव गांगुली
18 रोहित शर्मा
15 वीरेन्द्र सहवाग
14 युवराज सिंह/ शिखर धावन
वनडे में धवन द्वारा उच्चतम स्कोर:
137 बनाम श्रीलंका, एमसीजी, 2015
132* बनाम श्रीलंका, डंबुला, 2017
127 बनाम हांगकांग, दुबई, 2018
वनडे में हांगकांग के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर:
144 यूनिस खान कोलंबो एसएससी 2004
127 शिखर धावन दुबई 2018
118 शोएब मलिक कोलंबो एसएससी 2004
109* एमएस धोनी कराची 2008
109 एल सियाका टाउन्सविले 2014
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App