भारत के इस खिलाड़ी ने किया देश को शर्मसार
भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर सुब्रत पॉल अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित हैं।

भारतीय फुटबॉल टीम के गोलकीपर और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित फुटबॉलर सुब्रत पॉल डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ने जानकारी देते हुए कहा कि सुब्रत पॉल को राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी (नाडा) की ओर से डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है।
इस मामले में सुब्रत पॉल को प्रतिबंधित दवाएं लेने का दोषी पाया गया है। जिसके बारे में नाडा की ओर से एक पत्र जारी करके अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को सूचित किया गया है। आपको बता दें कि सुब्रत अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जा चुके हैं। भारत के इस शानदार खिलाड़ी का इस तरह से डोप पॉजिटिव पाया जाना भारत के निराशा की बात है।
Footballer Subrata Paul fails dope test (sample A), letter regarding this has been issued by NADA to All India Football Federation pic.twitter.com/mWMWZXhev8
— ANI (@ANI_news) April 25, 2017
आपको बचा दें कि सुब्रत को मॉर्च में भी डोप संदिग्ध पाया गया था। जिसके बाद कंबोडिया के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था और उनकी जगह गुरप्रीत सिंह संधू ने ली थी। साल 2009 से अब तक करीब 650 एथलीट्स डोप टेस्ट में फंसे हुए हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App