पेस और भूपति दोनों गलती के हकदार: आनंद अमृतराज

डेविस कप के पूर्व कप्तान आनंद अमृतराज ने महेश भूपति और लिएंडर पेस दोनों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि पेस के साथ-साथ भूपति की भी गलती है और दोनों खिलाड़ी इस गलती के हकदार हैं।
अमृतराज ने कहा कि भूपति का पेस को बाहर करने का तरीका गलत था जबकि इस मामले में पेस की भी गलती थी। कप्तान भूपति को पेस को स्पष्ट कर देना चाहिए था कि वह अंतिम चार खिलाड़ियों में नहीं रहेंगे।
पेस को अगर डेविस कप खेलने वाली भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित करने का भरोसा नहीं था तो वह बेंगलुरु क्यों गए। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच का यह विवाद 'पुरानी कहानी का नया अध्याय है'।
आपको बता दें कि पेस ने भूपति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मेरे स्थान का गलत इस्तेमाल करके मुझे टीम से बाहर कर दिया।
इस पर भूपति ने कहा था कि उन्होंने कभी भी पेस को अंतिम चार में स्थान देने का वादा नहीं किया और रिजर्व के तौर पर पेस को बेंगलुरू नहीं आने को भी कहा था।
अमृतराज ने कहा इस में दोनों की गलती है। भूपति ने इसे निपटाने का गलत तरीका अपनाया। अगर पेस को अंतिम चार शामिल नहीं करना था तो उसे मेल के जरिए भूपति ने क्यों नहीं बताया।
भूपति ने अगर पहले से ही रोहन बोपन्ना को खिलाने का मन बना लिया था तो पेस को क्यों लटकाए रखा।
उन्होंने पेस पर बोलते हुए कहा कि पेस को बेंगलुरु में नहीं जाना चाहिए था। पेस ने वहां जाकर खुद को ही शर्मसार करवाया।
आपको बता दें कि पेस और भूपति दोनों के बीच कड़वाहट कोई नई बात नहीं है। दोनों के बीच ताजा मामला चंद दिनों पहले डेविस कप के कारण शुरू हुआ।
भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति ने पेस को डेविस कप से बाहर कर दिया था और रोहन बोपन्ना को टीम में जगह दी थी।
जिसको लेकर पेस और भूपति के बीच विवाद शुरू हुआ। जिस पर पेस ने भूपति पर टीम से बाहर करने आरोप लगाया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App